
मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे छत्तीसगढ़,
रायपुर। CG Election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे महासमुंद और जगदलपुर में जनसभा के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।
1 नवंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आएंगे। जिसके बाद वे दो महासमुंद और जगदलपुर जिलों में चुनावी प्रचार कर जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल 6 दिन शेष है। प्रदेश में अपनी सत्ता बनाने सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसमें कांग्रेस व भाजपा पार्टी में आमने-सामने का टक्कर देखने को मिल रहा है।
Published on:
31 Oct 2023 10:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
