Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Election Breaking : सीएम बघेल आज बस्तर में बजाएंगे कांग्रेस का चुनावी डंका, 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को करेंगे संबोधित
CG Election Breaking : सीएम बघेल आज बस्तर में बजाएंगे कांग्रेस का चुनावी डंका, 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को करेंगे संबोधित
CG Election 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तीन विधानसभा क्षेत्रों के जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
सीएम बघेल आज बस्तर में बजाएंगे कांग्रेस का चुनावी डंका
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए केवल 6 दिन शेष है। ऐसे में सभी पार्टियां प्रदेश में अपनी सत्ता बनाने जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पक्ष में माहौल बनाने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन विधानसभा क्षेत्रों के जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तरी इलाके में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जहां वे जनता से कांग्रेस को मतदान देने की अपील करेंगे। सीएम बघेल तीन अलग-अलग नारायणपुर, बस्तर और चित्रकूट विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : विकलांग वोटरों को मतदान केंद्र तक आने नि:शुल्क वाहन, कराना होगा पंजीयन