Malaria Case 2024: भिलाई के जोन 1 नेहरू नगर के वार्ड-3 मॉडल टाऊन विनोबा नगर में (पीएफआर) प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम पॉजिटीव मलेरिया का मरीज मिला है। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया है। डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ स्वछता निरीक्षक केके सिंह व डेंगू मलेरिया बचाव, मच्छर उन्मूलन टीम ने स्थल में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। पीड़ित के घर में टेमीफॉस, मेलाथियान का छिड़काव कूलरों, घर के अंदर व बाहर नालियों के आस पास अन्य घरों में किया गया।