कोटा व बेलगहना क्षेत्र के 5 मलेरिया पीड़ितों को भी सिम्स में भर्ती कराया गया है। इसमें कुरदर बेलगहना निवासी शिवम पिता अमर सिंह सौता 8 वर्ष, कुरदर बेलगहना निवासी तीजन सौता पिता मनहर सौता 9 वर्ष, करहीकछार निवासी हितेश यादव पिता रामायण यादव 33 वर्ष, टाटीधार निवासी मालती बैगा पति इंद्र बैगा 32 वर्ष, छुइया कुरदुर पंडरीपानी निवासी मनीता कुमारी बैगा पति प्रेम कुमार बैगा 18 वर्ष शामिल हैं। इसमें शिवम की हालत नाजुक बताई जा रही है।