1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

College Admission: दुर्ग सहित प्रदेश के 8 ऑटोनोमस कॉलेज में एडमिशन के लिए अलग पोर्टल, भरे जाएंगे फॉर्म…

College Admission: करीब 2300 सीट संख्या वाले इस कॉलेज के लिए सभी तरह के विद्यार्थी आवेदन करते है, लेकिन आखिरी समय में दाखिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है।

2 min read
Google source verification
ऑटोनोमस कॉलेज में एडमिशन के लिए अलग पोर्टल (Photo source- Patrika)

ऑटोनोमस कॉलेज में एडमिशन के लिए अलग पोर्टल (Photo source- Patrika)

College Admission: दुर्ग साइंस कॉलेज के एडमिशन शनिवार से शुरू होंगे। खास बात यह है कि इस साल साइंस कॉलेज दुर्ग की प्रवेश प्रक्रिया हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पोर्टल से नहीं होगी, बल्कि साइंस कॉलेज की वेबसाइट से एडमिशन फार्म भरे जाएंगे। इस साल से साइंस कॉलेज दुर्ग सहित प्रदेश के 8 ऑटोनोमस कॉलेज के एडमिशन करने उच्च शिक्षा विभाग ने अलग व्यवस्था की है।

इसके तहत हर ऑटोनोमस कॉलेज को अपने एडमिशन खुद की वेबसाइट के जरिए देने को कहा गया है। साइंस कॉलेज दुर्ग ने भी अपनी अधिकृत वेबसाइट पर एडमिशन फार्म का लिंक जोड़ दिया है, जो शनिवार से लाइव हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर साइंस कॉलेज दुर्ग के एडमिशनअलग होंगे। साइंस कॉलेज के यूजी और पीजी कोर्स के लिए भरे जाने वाले ऑनलाइन आवेदन फार्म पूरी तरह से नि:शुल्क है।

College Admission: एमएससी वनस्पतिशास्त्र में 5 सीटों की बढ़ोतरी की गई

उच्च शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी की है। जिले में दुर्ग कन्या महाविद्यालय में पहले जहां बीकॉम की 370 सीटें थी, वह अब बढ़कर 400 हो जाएंगी। एमकॉम में 20 सीटों की बढ़ोतरी के बाद अब 80 के बजाए सौ छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।

इसके अलावा एमएससी वनस्पतिशास्त्र में 5 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। अब 20 छात्राओं को एडमिशन दिए जाएंगे। विभाग ने 80 कॉलेजों की सूची जारी की है, जिसमें दुर्ग जिले से सिर्फ कन्या महाविद्यालय की सीटें ही बढ़ाई गई हैं। नए शैक्षणिक सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन मिल सकता है।

ऑटोनोमस कॉलेज में एडमिशन

पिछले साल जहां साइंस कॉलेज में एडमिशन भी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पोर्टल से हुए थे, वहीं इस साल ऑटोनोमस साइंस कॉलेज के लिए अलग से एडमिशन वेबसाइट की व्यवस्था की गई है। एक ही पोर्टल होने से अभी तक सभी साइंस कॉलेज के एडमिशन के दौरान भारी समस्याएं आती हैं।

करीब 2300 सीट संख्या वाले इस कॉलेज के लिए सभी तरह के विद्यार्थी आवेदन करते है, लेकिन आखिरी समय में दाखिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है। ऐसे में अलग पोर्टल पर साइंस कॉलेज में एडमिशन लेने का टारगेट रखने वाले ही आवेदन करेंगे। इस तरह ऑटोनोमस कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस को आसान बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: CG Nursing Course: नर्सिंग कोर्स का घट गया चार्म! जीरो परसेंटाइल में एडमिशन, फिर भी आधी छात्राएं फेल

College Admission: इन कॉलेजों में अलग एडमिशन पोर्टल

साइंस कॉलेज दुर्ग

दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव

शासकीय नागार्जुन कॉलेज, रायपुर

छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर

डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर

साइंस कॉलेज, बिलासपुर

बिलासा कॉलेज, बिलासपुर

साइंस कॉलेज, अंबिकापुर

डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, साइंस कॉलेज दुर्ग: नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑटोनोमस कॉलेजों के अलग एडमिशन पोर्टल के निर्देश शासन से मिले हैं। साइंस कॉलेज दुर्ग अपनी वेबसाइट से एडमिशन देगा। वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन का लिंक जोड़ दिया गया है, जो शनिवार से लाइव हो जाएगा।

पहला ऑटोनोमस कॉलेज

College Admission: यह पहली संस्था है, जिसे शासन से ऑटोनोमस बॉडी का दर्जा दिया था। प्रदेश के 8 लीड कॉलेजों में दुर्ग साइंस कॉलेज को भी सबसे पहले एनईपी से जोड़ा गया। वेसे तो प्रदेश के सभी कॉलेजों में एनईपी लागू हो चुकी है, लेकिन फिर भी साइंस कॉलेज अपना अलग रुतबा रखता है।