8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Strike: नही मिली मुआवजे की राशि, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर किसान

CG Strike: किसान मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। किसान 8 अक्टूबर को किसान बंधु संगठन के बैनर तले धमधा बस स्टैंड में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 4 Oct 2024, 3:10 PM IST

CG Strike

CG Strike: रबी में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की मार झेलने वाले धमधा के किसान मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। किसान 8 अक्टूबर को किसान बंधु संगठन के बैनर तले धमधा बस स्टैंड में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG Strike: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी द्वारा एक दिवसीय धरना, सरकारी दफ्तरों में पसरा सन्नाटा...

किसान बंधु संगठन के टेकसिंह चंदेल ने बताया कि ठेलका, पगबंधी सहित कई गांवों के किसानों को अब तक राहत राशि नहीं दी गई। किसान प्रशासनिक अफसरों से मिलकर व सांकेतिक आंदोलन कर राहत राशि की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों ने 7 दिन में राहत राशि प्रदान करने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी राहत राशि का भुगतान नहीं किया गया।

इससे संबंधित और भी खबरें

कर्मचारियों की हड़ताल में जहरीला सांप… देख दहशत में आए लोग

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित तुता में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। वहां जल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शौचालय संकट जैसी समस्याओं का सामना करने के साथ ही अब वे सांपों के आतंक से भी जूझ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी आज हड़ताल पर, स्कूल और दफ्तर भी बंद

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में डीए समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के चार लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान शासकीय दफ्तरों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। स्कूलों में भी शिक्षकों की उपस्थिति नहीं रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर