CG Strike: फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है, सत्ता में आने से पहले भाजपा ने सरकारी कर्मचारियों से वादा किया था कि कर्मचारियों की मांगें पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 33 जिले और 146 विकासखंड पर कर्मचारी-अधिकारी प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।