सभी कांग्रेसियों ने 15 नवंबर से धान खरीदी की तारीख का विरोध किया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कहा कि दशहरा के बाद धान कटाई शुरू हो जाएगी, जिसकी खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए ताकि किसानों को अपनी उपज को बेचने में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।