6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज, पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद…

CG POLITICS: जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। जिला ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होगा।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Aug 24, 2024

CG POLITICS: durg news cg news latestnews

CG POLITICS: बलौदाबाजार की घटना के बाद कथित तौर पर राजनीतिक विद्वेष के चलते भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: Devendra Yadav: विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी पर डिप्टी CM का बड़ा बयान, बोले – खुद को कानून से ऊपर मानते थे इसलिए…देखें Video

इसी के तहत जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता यहां गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराएंगे। जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। जिला ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार की घटना को लेकर भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष व दुर्भावनावश कार्रवाई की जा रही है।

विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे थे सचिन पायलट

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट एक दिन पहले ही देवेंद्र यादव से मिलने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने रायपुर सेंट्रल जेल में देवेंद्र से मुलाकात की। उसके बाद राजीव भवन में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की। देवेंद्र की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर मंथन हुआ।

जारी रहेगा आंदोलन

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी लगातार प्रदेश में माहौल बनाए हुए है। पार्टी की ओर से आज होने वाले प्रदर्शन के बाद भी लगातार अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, जिसके माध्यम से गिरफ्तारी और सरकार का विरोध किया जा सकेगा।

इससे संबंधित और भी खबरें

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर जेल परिसर में हंगामा

गिरफ्तारी के बाद जेल परिसर में हंगामा करने पर विधायक देेवेन्द्र यादव (Devendra Yadav) के भाई, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रहरी ने बंदूक तान कर रोकने का प्रयास किया। इसे देखते हुए विधायक के समर्थक हड़बडा़ गए। किसी तरह पुलिस और प्रहरियों की सुरक्षा घेरे में देवेन्द्र यादव को जेल दाखिल किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की नेता प्रतिपक्ष ने की निंदा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बलौदाबाजार की हिंसक घटना भाजपा सरकार एवं प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर