Crime News: बच्चे को चिप्स खिलाने के नाम पर दो भाइयों में विवाद हुआ। इससे आक्रोशित छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस से जला दिया। दूसरे दिन जब डॉक्टरों ने बड़े भाई की मौत की सूचना दी तो आरोपी छोटा योगेश यादव घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल धमतरी से गिरफ्तार किया।