डेंगू मच्छर के लार्वा घरों में पड़े पुराने टायर, बर्तन, टंकी में मौजूद पानी में पनपते हैं। इसके अलावा कूलर के साथ-साथ घरों के पीछे नारियल पानी पीने के बाद फेंक दिया जाता है, उसमें भी लार्वा पनपते हैं। बारिश में नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और दुर्ग क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग हर सड़क में अलग-अलग दिनों में करवाना होगा। वर्तमान में फोगिंग वैसा नहीं हो रहा है।