29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवकीनंदन ठाकुर महाराज आज भिलाई में निकालेंगे सनातनी यात्रा

Devkinandan Thakur Maharaj In Bhilai : हम कभी किसी धर्म का अपमान नहीं करते। कोई हमारे भगवान को अपमानित करे तो यह हमें बर्दाश्त नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Nov 2023, 4:13 PM IST

देवकीनंदन ठाकुर महाराज आज भिलाई में निकालेंगे सनातनी यात्रा

देवकीनंदन ठाकुर महाराज आज भिलाई में निकालेंगे सनातनी यात्रा

भिलाई। Devkinandan Thakur Maharaj In Bhilai : हम कभी किसी धर्म का अपमान नहीं करते। कोई हमारे भगवान को अपमानित करे तो यह हमें बर्दाश्त नहीं। हम क्या कोई भी अपने धर्म और अराध्य का अपमान बर्दाश्त नहीं करता। आज सनातन पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। सनातन को डेंगू, एचआईवी कहने वाले पद पर बैठे हैं। इसलिए यह संविधान व देश का अपमान है। हमारे देश का संविधान यह कहता है कि धर्म का अपमान नहीं कर सकते। पदों पर बैठे व्यक्ति ऐसा करते हैं तो उन पर चुनाव लडऩे आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह बात प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

यह भी पढ़ें : भिलाई के बाजार में बढ़ेगी रौनक, बीएसपी के 2900 अधिकारियों में दिवाली का उल्लास

आज कथा समापन के बाद सनातनी यात्रा

सिविक सेंटर भिलाई मैदान में दिव्य ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन गुरुवार को होगा।समापन के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महराज श्रद्धालुओं के साथ सनातनी यात्रा निकालेंगे। कथावाचक देवकीनंदन ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पूरे विश्व को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे एकजुट हो। नहीं तो देर सबेर हमारे देश में भी इजराइल जैसी स्थिति हो सकती है।

यह भी पढ़ें : फ्लाई ओवर के नीचे के हिस्से में सडक़ निर्माण शुरू, जंक्शन बनाने के लिए की जा रही सडक़ की खुदाई

सनातन धर्म शांति का पाठ पढ़ाता है

कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने प्रेस वार्ता में कहा कि सनातन यदि जीवित नहीं रहे तो विश्व में मानवता ही समाप्त हो जाएगी। परमाणु बम, मिसाइलें, टैंक, जेट फइटरों से विश्व में शांति वार्ता नहीं हो सकती। केवल हमारा सतानन धर्म ही शांति का पाठ पढ़ाता है।


धर्म गुरु के नाते जागरूक करना मेरा दायित्व

देवकीनंदन महाराज ने धर्म व राजनीति के सवाल पर कहा कि मैं धर्मगुरु हूं। इस नाते मेरा दायित्व समाज को धर्म के प्रति जागरूक करना है। राजनीति करना नहीं। मेरी कथा से 10-20 लोग भी सुधर जाते हैं तो वे घर गर्त में जाने से बच जाते हैं और यही मेरी सफलता है।

वोट बेचे नहीं तभी सरकार की आलोचना के अधिकारी

कथवाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य हैं। लोग अपना मत को बेचे नहीं। पैसा लेकर या कोई प्रलोभन में आकर वोट देते हैं तो फिर आप खुद ही भष्ट्राचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

धर्मातंरण का इलाज मदद से करें

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हमारे देश में धर्मातंरण एक बीमारी है। धर्मातंरण करवाने वाले लोगों को प्रलोभन देकर यह कार्य करवा रहे हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। इसलिए हमें अपना घर बचाने के लिए ऐसे लोगों की जरूरतें पूरी करें। उनकी मदद करें।