29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी की गाड़ी पर जुर्माना, लगाया वसूली का आरोप

- पुलिस ने कहा-नियम तोड़ने पर 300 रुपए की रसीद काटी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 14 Feb 2023, 4:35 PM IST

op_chaudhary.jpg

भिलाई. पूर्व आईएएस व भाजपा नेता ओपी चौधरी की गाड़ी का नम्बर प्लेट टूटने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। जबकि उनके ड्राइवर ने नम्बर प्लेट के टुकड़े को पुलिस को दिखाया।

पुलिस की इस अडियल रवैए से नाराज ओपी चौधरी ने ट्वीट कर ट्रैफिक पुलिस पर वसूली करने का आरोप लगाया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का उलंघन करने पर चालान किया गया है। उन्हें 300 रुपए की रसीद भी दिया है। सोमवार को लोहार से लौट रहे चौधरी की गाड़ी का नम्बर प्लेट सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज के पास गड्ढे से टकराने पर टूट गया। घड़ी चौक पर चेकिंग में खड़े ट्रैफिक जवानों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। टूटे नम्बर प्लेट से मोटर व्हीकल एक्ट 179 के तहत कार्रवाई करते हुए 300 रुपए चालान किया और चालक को रसीद पकड़ा दिया। ट्वीट करते हुए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है। ओपी चौधरी ने कहा कि जब तक उनका ड्राइवर पुलिस को अपनी बात समझा रहा था, गाड़ी में बैठा मैं देख रहा था कि कई लोगों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा था।

सीएम, गृहमंत्री पर साधा निशाना
भाजपा नेता चौधरी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर निशाना साधा। चालान की कापी को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आपकी सरकार में ट्रैफिक पुलिस भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से खूब पैसा वसूल रही है। इसका सीधा अनुभव गरीबों के आवास के हक की लड़ाई के लिए लोहारा जाते समय मुझे हुआ। 400 मीटर पहले सड़क में गड्ढों से गाड़ी का नम्बर प्लेट टूट गया। आगे चौक पर वसूली कर रही ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। चालान बनाकर रसीद पकड़ा दिया। ड्राइवर उन्हें समझाता रहा, लेकिन बात समझ नहीं आई। अब यह पुलिस आम जनता के साथ किस तरह की सलूक करती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

गाड़ी में आधा नम्बर प्लेट मिला। अक्सर पकड़े जाने पर लोग बोलते है कि अभी अभी टूटा है। पुलिस ने 300 रुपए का चालान कर रसीद दिया है। वसूली का आरोप गलत है।
- सतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक