27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमा कंपनी में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

कई प्रकार के बीमा कपंनियों में पॅालिसी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Forgery in insurance company

राजनांदगांव. कई प्रकार के बीमा कपंनियों में पॅालिसी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा बीमा कराने के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ठगी की रकम को एचडीएफसी, भारतीय एक्सा, एक्साइड, सिग्ना टीटीके, फ्यूचर जनरली, रिलायंस, एगॉन, बजाज एलयांस, लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश करते थे।
प्रेसवर्ता में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि डोंगरगांव निवासी कृषि विस्तार अधिकारी प्रार्थी गौकरण प्रसाद सहाड़े पिता अनुजराम ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन वर्षों से भ्रम में डाल कर आरोपियों द्वारा बीमा का बोनस देने के नाम पर लगभग 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों विक्की गोयल असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, अमित यादव सीनियर मैनेजर इंश्योरेंस ब्रोकर, अश्वनी दहिया असिस्टेंट सेल्स मैनेजर तथा रोहित अरोरा असिस्टेंट टीम-लीडर द्वारा फोन कर बीमा की राशि वापस करने प्रार्थी से रकम वसूली कर और पैसा वापस न कर धोखाधड़ी की गई।

10 कंपनियों को पॅालिसी बेची
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रीधर इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी लिमिटेड में कार्य करते हुए प्रार्थी को 10 विभिन्न कंपनियों के बीमा पॉलिसी बेची गई। जिसमें नेट-एम्बिट इंश्योरेंस ब्रोकर लिमिटेड में दो बीमा पॉलिसी तथा बट इंटरनेशनल ब्रोकर्स लिमिटेड में तीन बीमा पालिसी बेची गई। वर्तमान् में सभी आरोपी सिग्मा इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी लिमिटेड में कार्यरत थे। आरोपियों ने एक टीम बनाकर इंश्योरेंस ब्रोकर्स कंपनी बदलते हुए प्रार्थी से लगातार धोखाधड़ी कर रहे थे।

ज्यादा मुनाफा का देते थे झांसा
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विक्की गोयल द्वारा बीमा धारकों के नाम पता व मोबाइल नंबर एवं पूर्व में किए गए बीमा पॉलिसी डाटा उपलब्ध कराई जाती थी जिसके आधार पर टीम हेड व कॉलर टीम के द्वारा अन्य ग्राहकों व प्रार्थी गौकरण प्रसाद से उनके पूर्व की बीमा पॉलिसियों पर अन्य लुभावनी योजनाओं पर अधिकतम लाभ का झांसा देकर विभिन्न बैंकों के फर्जी खातों में पैसा डलवाकर धोखाधड़ी की जाती थी।

सभी आरोपी दिल्ली के
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी को 23 विभिन्न बीमा कंपनी की पॉलिसी बेची गई व इसी प्रकार अन्य लोगों को भी पॉलिसी बेची गई है। इस मामले में पुलिस ने विक्की गोयल पिता मदन लाल 38 वर्ष निवासी सेक्टर-दो साउथ रोहडी दिल्ली, अमित पिता शंकर यादव 28 वर्ष निवासी रोहड़ी सेक्टर-17 दिल्ली, अश्वनी दहिया पिता हरिओम 27 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी वजिसपुर दिल्ली तथा रोहित अरोरा पिता सुरजित सिंह 25 वर्ष निवासी जगदम्बा विहार गली नंबर-10 हरिनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।