28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शुरू कीजिए अपना बिजनेस, 10 लाख का लोन लेेने पर चुकाने होंगे सिर्फ 6 लाख, मिल रही है सब्सिडी

पीएमईजीपी योजना के तहत जल्द भरे जाएंगे नए आवेदन, आठवीं पास से इंजीनियर तक सभी कर सकते हैं अप्लाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Mohammed Javed

•

Updated: 17 Apr 2018, 5:39 PM IST

bhilai business news

bhilai business news

भिलाई . ट्विनसिटी के युवाओं की सोच अब बदल रही है। अब जमाना एंटरप्रेन्योरशिप का है। ऐसे में कैपिटल की जरूरत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बेहतर आइडिया उन्हें विथ सब्सिडी लाखों के लोन दिलाएगा। प्राइम मिनिस्टर इम्प्लाइमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत अभी आवेदन कर अपने बिजनेस को एक नया मोड दे सकते हैं। जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस की ओर से नए आवेदनों के लिए फार्म सब्मिशन शुरू हैं। युवा इसमें अपने आइडिया के साथ ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।

ये होनी चाहिए आपकी पात्रता
- 18 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को मिलेगा लोन।
- आवेदन करने वाले आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
- सैटिंग ऑफ प्रोजेक्ट कॉस्टिंग के तहत मैनुफैक्चरिंग सेक्टर पर १० लाख व अन्य किसी भी बिजनेस सर्विस सेक्टर पर ५ लाख रुपए स्वीकृत किए जाएंगे।
- यह लोग विशेष तौर पर बिजनेस के नए इनोवेटिव आइडियाज पर ही बेस्ड होंगे।
- स्वयं सहायता समूह (के लिए प्रदान की है कि वे किसी भी अन्य योजना के तहत लाभ नहीं उठाया है बीपीएल संबंधित उन सहित) भी पीएमईजीपी के तहत सहायता के लिए पात्र होंगे।
- यह एक तरह की कैश क्रेडिट सुविधा होगी।

इस तरह मिलेगी सब्सिडी
क्षेत्र - शहरी और ग्रामीण
श्रेणी - शहरी -ग्रामीण
सामान्य श्रेणी - १५फीसदी -२५ फीसदी
एसटी, एससी, ओबीसी- २५ - ३५
अल्पसंख्यक - २५ - ३५
महिला, भूतपूर्व सैनिक - २५ - ३५
विक्लांग व अन्य - २५ - ३५

इतना मिलेगा लोन
- मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र की प्लानिंग और सेटअप पर अधिकतम २५ लाख रुपए तक की सहायता स्वीकार्य की जाएगी।
- बिजनेस और सर्विस सेक्टर की परियोजनाओं के लिए अधिकतम १० लाख रुपए तक की सहायता स्वीकार्य की जाएगी।

पांच इंडस्ट्रीयल सेक्टर पर मिलेगी मदद
- एग्रोबेस्ड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री - बेकरी प्रोडक्ट
- सीड प्रोसेसिंग
- फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग
- इंडियन मिठाई उद्यम
- मेहंदी व मसाला उद्योग
- मिल्क प्रोडक्ट्स आदि
हार्डमेड पेपर फाइबर इंडस्ट्रीज - फाइबर आइटम्स
- हैंडमेड पेपर वर्क
- जूट प्रोडक्ट्स
- पेपर कप व दोना पत्तल आदि
मिनरल बेस्ड इंडस्ट्रीज - ब्लैकबोर्ड, पैंसिल, चॉकमेक
- फ्यूल ब्रिकेटिंग हब
- कैरेमिक डेंंटल टिथ
- जैम कटिंग आदि
- ज्वैलरी, गोल्ड रहित
पॉलिमर एंड केमिकल बेस्ड इंडस्ट्री- कैंडल
- चप्पल, शूज मेकिंग
- कॉटेज सोप इंडस्टी
- डिटरजेंट, वाशिंग पाउडर मेक
- शैंपू, हेयरऑइल वर्क आदि
रूरल, बायोटेक्नो इंडस्ट्रीज - ऑटोमोबाइल वर्क
- इंजीनियरिंग वर्कशॉप
- एग्रो इंजीनियरिंग वर्क
- आएरन वर्क
- म्युजिकल इंस्टूमेंट वर्क आदि
सर्विस एंड टेक्स्टाइल इंडस्ट्रीज - ऑटो सर्विस सेंटर
- बन मेकिंंग
- बैटरी चार्जिंग शॉप
- साइकिल रिपेयर शॉप
- लौंडी, मैकेनिक आदि

कौन देगा सब्सिडी युक्त लोन
लोन के लिए पीएमईजीपी के तहत देश के सभी राष्ट्रीय व कमर्शियल बैंकों को सूचित किया गया है। सभी बैंकों के लिए रेट ऑफ इंटेस्ट एक समान होगा। बैंक दस लाख के उपर ही सिक्योरिटी मांगेंगे। उसी तरह गैरेंटर की भी जरूरत नहीं होगी।

वर्जन .
पीएमईजीपी के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू है। सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों से २५ से ३५ फीसदी सब्सिडी के साथ लोन सकता है।
जेसी पांणिग्रही, लीड बैंक मैनेजर