30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम की कोच बनी भिलाई की शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल, यूएई में होगा एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप

Indian chess team coach of Kiran Agarwal : शतरंज के महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित कुल 42 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। किरण अग्रवाल के अलावा प्रवीण थिप्से, नीलेय बी व लैशराम इमोचा भी भारतीय शतरंज टीम के कोच बनाए गए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Dec 2023, 1:27 PM IST

kiran_agrawal.jpg

CG Kiran Agarwal : भिलाई की किरण अग्रवाल 12 से 22 दिसंबर तक अलएन, यूएई में आयोजित होने वाली 25वीं एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में शामिल होने वाली 35 सदस्यीय भारतीय टीम में बतौर कोच शिरकत करेंगी। इस शतरंज के महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित कुल 42 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। किरण अग्रवाल के अलावा प्रवीण थिप्से, नीलेय बी व लैशराम इमोचा भी भारतीय शतरंज टीम के कोच बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update : ठंड और बारिश को लेकर नया अपडेट, मौसम विभाग ने जारी की अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

गौरतलब है कि किरण अग्रवाल प्रदेश की एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्हें वीमेन फीडे मास्टर व फीडे इंस्ट्रक्टर की टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदान की गई है। शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाई गई थी, जिसमें टॉर्च थामने का मौका भी किरण अग्रवाल को मिला था।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh New CM : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राम के दर्शन कर की दिन की शुरुआत, देखिए photo's

किरण लंदन, दुबई, जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश, दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी हैं। श्रीलंका में आयोजित 2022 राष्ट्रमंडल शतरंज चैपियनशिप में छत्तीसगढ़ के कोच किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में भारत ने 12 स्वर्ण सहित सर्वाधिक 30 पदक जीते। तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार ने 1986 में इन्हें विक्रम अवार्ड से नवाजा था।