आपको बता दें कि पांच दिन पहले सुपेला के कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी थी, लेकिन विभाग के अधिकारी इसे टाल रहे थे, लेकिन जब गाय, बछड़ों के शरीर में हुए जख्मों से खून रिसने लगा तब जाकर टीम यहां पहुंची। टीम के साथ पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक सुधीर प्रताप सिंह ने लंपी वाययस की पुष्टि भी की।