
दुर्ग . ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन पर बीआईटी सभागार में क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के नगरीय निकायों के अफसरों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। सांसद सरोज पांडेय ने शुक्रवार को कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में दिल्ली व हैदराबाद के विषय विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
काम करने के लिए पैसे की नहीं बल्कि सोच की जरूरत
कार्यशाला के उद्घाटन में सांसद सरोज पांडेय ने जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी काम करने के लिए पैसे की नहीं बल्कि सोच की जरूरत पड़ती है। अच्छी सोच के साथ काम करना शुरू किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। कार्यक्रम में महापौर चंद्रिका चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर भी मौजूद थे। कार्यशाला में अफसरों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, निर्माण व विध्वंसक कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रानिक कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन, घरेलू कचरा प्रबंधन, बागवानी कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिल्ली के विशेषज्ञ प्रदीप ददलानी, सुनील कुमार शर्मा, इंदौर के विपिन उपाध्याय, टाटानगर के ललित कामड़े, हैदराबाद के हेमन्त कुमार राव व भोपाल के डॉ. योगेन्द्र सक्सेना कार्यशाला में प्रशिक्षण देंगे।