3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई : जिले में खुलने वाली अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य नियुक्त

नए शैक्षणिक सत्र से दुर्ग जिले में 6 अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने इन स्कूलों के लिए प्राचार्य नियुक्त कर दिए हैं। दरअसल, ये प्रशासनिक तौर पर स्थानांतरण के जरिए इन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य व प्रभारी के रूप में भेजे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 23 May 2020, 12:34 AM IST

नए सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई : जिले में खुलने वाली अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य नियुक्त

नए सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई : जिले में खुलने वाली अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य नियुक्त

भिलाई@Patrika. नए शैक्षणिक सत्र से दुर्ग जिले में 6 अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने इन स्कूलों के लिए प्राचार्य नियुक्त कर दिए हैं। दरअसल, ये प्रशासनिक तौर पर स्थानांतरण के जरिए इन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य व प्रभारी के रूप में भेजे गए हैं। बहरहाल, प्राचार्य आने से अब इन स्कूलों के संचालन के लिए बनाई जाने वाली समिति का कार्य जल्द पूरा होगा। समिति में प्राचार्य को कोषाध्यक्ष पद पर कार्य करना होगा, इसलिए बिना इनके समिति नहीं बन पर रही थी। बता दें कि बीते साल से ही दुर्ग जिले में अंग्रेजी माध्यम की स्कूल शुरू करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया था। इसके बाद स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम करने की मुहिम शुरू हुई थी। शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को इस बात का निर्देश दिया है कि वो तत्काल संबंधित प्राचार्यों को कार्यमुक्त करें, इसके लिए उन्हें 15 दिन का वक्त दिया गया है।

सोसाइटी चलाएगी स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन सोसाइटी करेगी। जिला कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी पदेन सदस्य बनेंगे। उनके साथ ही जिला पंचायत सीईओ, प्राचार्य, डीएमसी सदस्य भी समिति का हिस्सा होंगे। समिति बनाने के लिए शासन से 30 मई तक का समय दिया गया है।

प्रयोगशाला और मरम्मत के लिए फंड
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग सहित प्रदेश में खुलने वाली इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शासन ने फंड दिए हैं। स्कूलवार प्रयोगशाला के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं भवन की मरम्मत कार्य के लिए प्रपोजल के अनुरूप 18 से 25 लाख रुपए तक जारी होंगे। इनका प्रपोजल स्कूलवार पहले ही दिया जा चुका था। नए सेशन के लिए स्कूल पढ़ाने तैयार रहेंगे।

आएंगे अंग्रेजी माध्यम शिक्षक
इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन और जिला स्तर पर विशेष तवज्जो दी जा रही है। बच्चों को पढ़ाने बेहतर शिक्षकों की तलाश जारी है। डीईओ ने बताया कि यदि स्कूल के लिए अंग्रेजी माध्यम के अनुकूल शिक्षक विभाग में नहीं मिले तो विभाग बाहरी शिक्षकों को संविदा पर रखकर काम कराएगा, बशर्ते इनकी योग्यता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 15 जून तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों की नियुक्ति हो गई

प्रवास सिंह बघेल, डीईओ, दुर्ग ने बताया कि जिले में शुरू होने जा रही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों की नियुक्ति हो गई है। इनकी नियुक्ति के साथ ही अब स्कूल संचालन के लिए समिति बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.