28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP अफसरों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा के बाद खाते में होगी धन की वर्षा, कर्मियों का बोनस अटका

बीएसपी (Bhilai steel plant officer)के 3036 सहित सेल के 11,977 अफसरों के लिए खुशखबरी है। उनके खातों में पीआरपी की राशि दुर्गा पूजा के बाद पहुंच जाएगी। सेल (SAIL)वित्त वर्ष 2018-19 में मुनाफा में रहा है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Sep 30, 2019

BSP अफसरों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा के बाद खाते में होगी धन की वर्षा, कर्मियों का बोनस अटका

BSP अफसरों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा के बाद खाते में होगी धन की वर्षा, कर्मियों का बोनस अटका

भिलाई. बीएसपी (Bhilai steel plant officer)के 3036 सहित सेल के 11,977 अफसरों के लिए खुशखबरी है। उनके खातों में पीआरपी की राशि दुर्गा पूजा के बाद पहुंच जाएगी। सेल वित्त वर्ष 2018-19 में मुनाफा में रहा है। इसको देखते हुए अधिकारियों को पीआरपी मिलना तय है। सेंट्रल के श्रमिक नेता मान रहे हैं कि बीएसपी कर्मियों के बोनस पर फैसला 3 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके बाद अफसरों के पीआरपी की गणना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इंसेंटिव राशि की कटौती के कारण जिन अधिकारियों को पिछले कुछ सालों से पीआरपी की राशि नहीं मिल रही थी। इस बार उनको भी उम्मीद है कि पीआरपी उनके हिस्से भी आएगी।

सेल (SAIL) के अधिकारियों में बंटेगा 166.9 करोड़
सेल (Steel Authority of India) के 11,977 अधिकारियों में करीब 166.9 करोड़ रुपए बांटा जाएगा। इसमें बीएसपी के 3,036 अफसरों में 44 करोड़ रुपए बांटा जाना है। इस तरह से अधिकारियों को इस बार पीआरपी के तौर पर बड़ी रकम मिलेगी, यह उम्मीद की जा रही है।

पीबीटी का 5 फीसदी बंटेगा अफसरों में
सेल के प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) की 5 फीसदी राशि अधिकारियों के खाता में जानी है। सेल ने 2018-19 में 3,337.89 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। पीआरपी के लिए जो फार्मूला पहले से तय है, उसके मुताबिक प्रॉफिट का 5 फीसदी दिया जाता है।

इनको मिलना है पीआरपी
सेल की इकाइयां अफसरों की संख्या
भिलाई इस्पात संयंत्र 3036
दुर्गापुर स्टील प्लांट 1327
राउलकेला स्टील प्लांट 1610
बीएसएल 2028
आईएसपी 1132
एएसपी 192
एसएसपी 214
वीआईएसएल 85
आरएमडी 551
सीसीएसओ 20
सीएमओ 630
आरडीसीआईएस 238
सीईटी 221
एमटीआई 26

21 हजार से 1.10 लाख तक मिलेगा पीआरपी
बीएसपी अफसरों को इस बार 21 हजार से 1.10 लाख रुपए तक पीआरपी मिलना है। इसको लेकर अफसरों में खासा उत्साह है। गणना करने के बाद अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि बोनस पर मुहर लगते ही प्रबंधन खुद ही पीआरपी की राशि उनके खाता में डाल देगा। इसके लिए अब अलग से प्रबंधन से मांग करने की जरूरत नहीं है।