
तहसील परिसर में पंच ने लगाई फांसी
CG Crime News: भिलाई। तीन थाना अंतर्गत एसडीएम व तहसील कार्यालय में ग्राम बागर डूमर वार्ड-13 के पंच सुखीराम रावत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दीवार में लगे लोहे के एंगल में नायलॉन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।
शव की तलाशी लेने पर अंडरगार्मेंट में सुसाइड नोट मिला। इसमें गांव के सरपंच मदन लाल जांगड़े और सचिव रेखा मालती के खिलाफ (Punch hanged in Bhilai Tehsil premises) अरोप लगाया है कि मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक पंच सुखीराम रावत (32) निवासी ग्राम बागडूमर वार्ड 13 का पांच बताया जा रहा है।
एसडीएम के नाम लिखा पत्र
Punch hanged in Bhilai Tehsil premises: मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार को एक अन्य पंच गोवर्धन टंडन के साथ एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था। उसके अंडरगारमेंट में एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमें भिलाई तीन एसडीएम जागेश्वर कौशल कुमार के नाम पत्र मिला है। कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है कि सरपंच मदन लाल जांगड़े और सचिव रेखा मालती उसे प्रताड़ित कर करते हैं।
20 जुलाई 2022 और 25 जुलाई 2022 को नोटिस दिया है। सरपंच और सचिव ने राशन कार्ड बनवाने, बिजली फार्म पर साइन करने और जाति-निवासी के आवेदन में साइन नहीं करते। इसके लिए 2 हजार रुपए की मांग करते हैं। इसलिए परेशान होकर (Punch hanged in Bhilai Tehsil premises) आत्महत्या करने जा रहा है। उसने सरपंच और सचिव को पद से हटाने की भी एसडीएम से मांग की है।
Published on:
12 Aug 2023 01:23 pm
