10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: मानसून द्रोणिका सक्रिय… 10, 11 व 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट! दुर्ग-भिलाई में आज से बदलेगा मौसम

Durg-Bhilai Weather News: मौसम विभाग ने 10 से 12 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Rain Alert

बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Weather Update: सितंबर की शुरुआत में बारिश के बाद मंगलवार को बढ़ी गर्मी और उमस ने दुर्ग-भिलाई के लोगों को परेशान किया। दिनभर धूप और उमस के बीच दोपहर करीब 3 बजे कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ीं। इससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली, लेकिन बारिश थमते ही उमस फिर बढ़ गई। कम बारिश के कारण तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। हालांकि, 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। दुर्ग में बुधवार को एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 10 से 12 सितंबर तक भी बारिश के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है निम्न दबाव

मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी सक्रिय है। वहीं, 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

आज कई जगह बारिश, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 सितंबर) प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

दो दिन से नहीं हो रही थी बारिश, तापमान में बढ़ोतरी

दो दिनों से बारिश थमने के कारण रायपुर में उमस बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। सबसे कम तापमान पेंड्रारोड का 22.4 डिग्री रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में पाली में 4, बेलगहना में 3, हरदीबाजार, नरहरपुर में 2-2, सकरी, कोटा, घुमका, जशपुरनगर व छिंदगढ़ में एक-एक सेमी पानी गिरा। प्रदेश में मानसूनी सीजन में 953.3 मिमी पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 6 फीसदी कम है। इसे सामान्य ही माना जाता है। रायपुर जिले में 1051.3 मिमी बारिश हुई है, जो 17 फीसदी ज्यादा है। सितंबर में व्यापक बारिश तो नहीं होती, लेकिन कई बार औसतन 200 मिमी से ज्यादा बारिश प्रदेश में हो जाती है।