स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण सुबह से लेकर रात तक क्षेत्र का माहौल खराब रहता है। लोग शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। यहां राह चल रही महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी करते हैं, जिससे व्यापारियों की दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ विधायक से भी शराब की दुकानों को हटाने की अपील की है।