विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में गंगापुर स्थित शराब दुकान का उस क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया था। अब लोगों का कहना यह है कि गंगापुर और बिशुनपुर क्षेत्र में बाल संप्रेषण गृह, कन्या परिसर विद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, मूक बधिर एवं घुमंतू बच्चों का विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा कई सरकारी दफ्तर संचालित हैं।