1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे परिवार को करना चाहता था खत्म, आधी रात युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई आग, फिर… मचा हड़कंप

Crime News: नंदिनी टाउनशिप में अपने पड़ोसी के घर और दो वाहनों में आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक महीने से पुलिस को गुमराह कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Jul 2025, 11:48 AM IST

युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: नंदिनी टाउनशिप में अपने पड़ोसी के घर और दो वाहनों में आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक महीने से पुलिस को गुमराह कर रहे थे। पुलिस के हाथ जो साक्ष्य लगे उससे पूरे आगजनी कांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरकाम और टोमेस पाटिल के खिलाफ धारा 326(एफ), 109, 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि नंदिनी टाउनशिप निवासी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के घर में 26 व 27 जून की दरम्यानी रात को किसी ने आग लगा दी थी। वह अपने परिवार के साथ घर में सोया था। उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से किसी ने घर में आग लगाई थी। घर के बाहर खड़ी कार और स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया था।

घर में आग लगते ही धुआं उठा तो परिवार के सदस्य जाग गए और चिल्लाने लगे। सभी सदस्य उठ गए। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और सभी को बाहर निकाल कर आग बुझाई। जिससे उनकी जान बच गई। बाहर खड़ी कार और स्कूटी जल गई थी।

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

मामले में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की। रामेश्वर और उसके पड़ियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को एक क्लू मिला। इसी आधार पर टाउनशिप 200 यूनिट र्क्वाटर 27(सी) निवासी संदेही राजेश कुमार मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वह टूट गया और अपने साथी टोमेश पाटिल के साथ आगजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुरानी रंजिश को लेकर आगजनी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि वह रामेश्वर प्रसाद के पड़ोस में रहता है। दोनों में आए दिन विवाद होता था। इसलिए वह गुस्से में था। रामेश्वर के पूरे परिवार को खत्म करने की नीयत से घटना को अंजाम दिया। रामेश्वर के मकान के सामने कार और स्कूटी खड़ी थी। पहले उसमें आग लगाई। उसके बाद रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा समेत उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में आग लगाकर भाग गया।