script24 घंटे के अंदर भिलाई में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस, नेहरू नगर के बाद पुलिस ने नेवई को किया सील | Two positive cases of corona found in Bhilai within 24 hours | Patrika News

24 घंटे के अंदर भिलाई में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस, नेहरू नगर के बाद पुलिस ने नेवई को किया सील

locationभिलाईPublished: Jun 01, 2020 01:42:41 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई में उपचार कराने आया बिहार का बुजुर्ग रायपुर एम्स में पॉजिटिव मिला है। उसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। (coronavirus in chhattisgarh)

24 घंटे के अंदर भिलाई में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस, नेहरू नगर के बाद पुलिस ने नेवई को किया सील

24 घंटे के अंदर भिलाई में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस, नेहरू नगर के बाद पुलिस ने नेवई को किया सील

भिलाई. देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात छत्तीसगढ़ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इन पांचों मरीजों की रिपोर्ट रात एक बजे जारी की गई है। जिसमें दो मरीज रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं भिलाई में उपचार कराने आया बिहार का बुजुर्ग रायपुर एम्स में पॉजिटिव मिला है। उसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग उपचार से पहले भिलाई के नेवई में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। भिलाई के पॉश कॉलोनी नेहरू नगर में कोरोना ने दस्तक दे दी है। रविवार रात रिपोर्ट आने के बाद नेहरू नगर निवासी युवती को संक्रमित होने पर कोविड अस्पताल जुनवानी में शिफ्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती हाल ही में पुणे से लौटी थी। जिला मुख्यालय में टेस्ट के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए लोगों को ट्रेस करते हुए उन्हें भी क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने टï्वीटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
नेवई में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने किया एरिया सील
भिलाई के नेवई में कैंसर का उपचार कराने बिहार से आया बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद पुलिस ने नेवई एरिया को सील कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग 24 मई से एम्स रायपुर में भर्ती है। वहां उसका सैंपल पॉजिटिव आया है। चूंकि बुजुर्ग काफी समय तक नेवई स्थित रिश्तेदार के घर पर था इसलिए एहतिहात के तौर पर पुलिस और प्रशासन ने एरिया करते हुए सैनिटाइजिंग और सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
नेहरू नगर वेस्ट को किया सील
भिलाई के नेहरू नगर वेस्ट में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। सोमवार सुबह नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एरिया को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे करेगी। महाराष्ट्र का पुणे और मुंबई कोरेाना का रेड जोन बना हुआ है। यहां से लौटने वाले लोगों की प्राथमिकता में कोरोना जांच की जा रही है।
बढ़ी बीएसपी कर्मियों की मुश्किलें
नेवई के जिस इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिला है वहां से होकर ही हजारों बीएसपी कर्मी रोजाना प्लांट में प्रवेश करते हैं। पुलिस और प्रशासन ने एरिया सील कर दिया है, ऐसे में वहां न बाहर का व्यक्ति जा सकता है और न ही वहां से कोई व्यक्ति बाहर आ सकता है। बीएसपी के मरोदा गेट से जाने वाले बीएसपी कर्मियों को अब किसी अन्य गेट का प्रयोग प्लांट में प्रवेश के लिए करना होगा।
आज से ट्रेन में सफर के लिए जारी नया गाइड लाइन
रेलवे ने जैसे ही 1 जून से यात्री ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की वैसे ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना संभावितों को ट्रेस करने के लिए मुस्तैद हो गया है। सोमवार से ट्रेन पहुंचने के समय में दुर्ग रेलवे स्टेशन में 2 और पावर हाउस रेलवे स्टेशन में 1 स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। स्पेशल जनशताब्दी एक्सप्रेस से दुर्ग-भिलाई पहुंचने वालों का थर्मल पावर स्क्रीन किया जाएगा। इसके बाद ही रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने दिया जाएगा।
देशभर में आज से रेल यातायात शुरू हो गई है। सोमवार से अलग-अलग स्टेशनों से गंतव्य के लिए ट्रेनें छूटेगी। मुंबई हावड़ा लाइन पर छत्तसीगढ़ के रायगढ़ से गोंदिया महाराष्ट्र जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11.20 बजे आएगी और 5 मिनट बाद गोंदिया के रवाना होगी। इस दौरान स्टेशन में उतरने वाले यात्रियों का नाम्र्स के अनुसार नाम मोबाइल नंबर व कहां से आ रहे हैं, इसकी जानकारी रजिस्टर में नोट की जाएगी। संभावितों को तलाशने थर्मल पावर गन से बुखार की जांच की जाएगी। इसी एक्सप्रेस में गोदियां से शाम 5 बजे शहर आने वाले यात्रियों के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो