12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, रिसाली में मचा हड़कंप

Knife Attack in Durg: दुर्ग के रिसाली क्षेत्र में शनिवार सुबह भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। जोरातराई के एक होटल में चाय पी रहे राजेंद्र सिंह यादव पर युवक ने धारदार चाकू से गले पर वार कर दिया।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

BJP नेता पर चाकू से जानलेवा हमला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

BJP Leader Knife Attack: दुर्ग जिले में शनिवार सुबह चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। रिसाली नगर निगम के वार्ड 37 जोरातराई में एक भाजपा नेता पर युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उनके गले पर वार किया, जिसके बाद वे मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल राजेंद्र यादव को तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। दूसरी ओर, हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सुबह होटल में बैठे थे, तभी पहुंचा युवक

बताया गया कि राजेंद्र सिंह यादव शनिवार सुबह जोरातराई के एक स्थानीय होटल में चाय पीने के लिए पहुंचे थे। वे होटल में बैठे हुए थे, तभी एक युवक वहां आया। कुछ ही देर में युवक ने उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने राजेंद्र यादव के गले को निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गंभीर चोट लगने के बाद राजेंद्र यादव वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

आरोपी से पहले थी दोस्ती, लंबे समय से नहीं थी बातचीत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजेंद्र यादव की आरोपी युवक से करीब चार साल पहले दोस्ती थी। हालांकि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत नहीं थी। ऐसे में अचानक हुए हमले को लेकर पुलिस पुरानी दोस्ती और आपसी विवाद समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी ने किस वजह से भाजपा नेता पर हमला किया। पुलिस घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी भी जुटा रही है।

नगर निगम चुनाव से जोड़कर भी चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

घटना के बाद इलाके में हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ लोग इस वारदात को रिसाली नगर निगम चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला किसी चुनावी विवाद या राजनीतिक रंजिश के चलते हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

आरोपी की तलाश में कई टीमें सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, उतई थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद यह हमला हुआ है। वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं।

पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान आरोपी को पकड़ने के साथ-साथ हमले की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने पर है। वहीं, सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती राजेंद्र सिंह यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।