13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाईवासियों को बड़ी राहत, नेहरू नगर से सुपेला तक बनेगा नया वैकल्पिक रास्ता, 7.02 करोड़ से होगा निर्माण

Nehru Nagar to Supela Road: भिलाईवासियों के लिए राहत की खबर है। नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेलवे ट्रैक के समानांतर नई वैकल्पिक सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh News

नेहरू नगर से सुपेला तक बनेगा नया वैकल्पिक रास्ता (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bhilai Alternative Road: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के बीच भिलाई शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने रेलवे ट्रैक के समानांतर नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। दो चरणों में बन रही इस सड़क पर कुल 7.02 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क तैयार होने के बाद स्थानीय यातायात का एक हिस्सा एनएच से हटकर इस मार्ग पर आ सकेगा। इससे नेहरू नगर, सुपेला और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा।

कई इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

नई सड़क बनने से नेहरू नगर चौक, प्रियदर्शिनी परिसर, बुद्ध विहार कॉलोनी और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले पटरीपार क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। दक्षिण गंगोत्री और आकाशगंगा मार्केट समेत आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच भी आसान होगी। स्थानीय वाहनों को हर बार एनएच का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, जिससे हाईवे पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। बाजारों की बेहतर कनेक्टिविटी से कारोबार को भी लाभ मिलेगा।

दो हिस्सों में हो रहा निर्माण

नेहरू नगर से प्रियदर्शनी परिसर अंडरब्रिज तक सड़क 3.80 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। वहीं प्रियदर्शिनी परिसर से सुपेला अंडरब्रिज तक के हिस्से पर 3.22 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक के समीप उपलब्ध क्षेत्र का उपयोग कर सड़क विकसित की जा रही है। मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा, जिससे स्थानीय आवाजाही के लिए यह उपयोगी विकल्प बनेगा।