28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता बोले : भूपेश बघेल जब जेल से छूटकर आए तो काले झंडे दिखाकर जूते की माला से स्वागत करें

कथित अनुशासित भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में भी नेताओं ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को कोसने से गुरेज नहीं किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 Sep 2018, 10:37 PM IST

Bhilai patrika

बीजेपी नेता के बोल : भूपेश बघेल जब जेल से छूटकर आए तो काले झंडे दिखाकर जूते की माला से स्वागत करें

भिलाई/सेलूद. कथित अनुशासित भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में भी नेताओं ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को कोसने से गुरेज नहीं किए। पाटन विकास खंड के ग्राम सेलूद में मध्य पाटन मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में दीनदयाल की जीवनी और विचारधारा का बखान किया वहीं क्षेत्रीय विधायक और पीसीसी चीफ पर भी जमकर हमला बोला गया। पार्टी के दुर्ग जिला महामंत्री देवेंद्र चंदेल ने कहा कि पीसीसी चीफ और विधायक भूूपेश बघेल ने फर्जी सीडी बनवाकर राज्य सरकार के मंत्री को बदनाम करने का दुष्कृत्य किया है। ऐसे विधायक माफी के लायक नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जब जेल से छूटकर आए तो जूते की माला पहनाकर स्वागत करें। उन्होंने भाजपा के दुर्ग जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को आदेशित भी किया है जब वे जेल से वापस आए तो उन्हें भी कालाझण्डा दिखाए।

आज जितनी भी योजनाएं संचालित है उपाध्याय जी की देन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी उच्च शिक्षित थेे। चाहते तो बड़े पदों पर रह सकते थे लेकिन उन्होंने देश सेवा के कारण जन संघ को चुना। उपाध्याय की लिखी पुस्तकों को अध्ययन करने से बड़ी शिक्षा मिलती है, आज जितनी भी योजनाएं संचालित है उपाध्याय जी की देन है। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, भाजपा विधायक दल के सचिव जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष हर्षा चन्द्राकर, जिला मंत्री दिलीप कुर्रे ने संबोधित किया।

द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे दीनदयाल उपाध्याय

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वे द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इस अवसर पर गांव के पेंशनधारियों एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सरपंच खेमलाल साहू और आभार प्रदर्शन किशोर साहू ने किया।

67 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ग्राम सेलूूद के 67 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। इनमें लवण बंजारे, विकास बारले, डोमेंद्र बंजारे, देवेन्द्र वर्मा, युवराज वर्मा,कुलदीप, विक्की बारले, शशि गायकवाड़, विजय यादव, संगीता ठाकुर, गायत्री ठाकुर, टिकेश्वरी साहू, डिंपल साहू, केंवरा साहू, कीर्ति साहू, प्रमिला ठाकुर शामिल थे।