
भिलाई. कल्याण कॉलेज में बायोटेक विभाग की प्रोफेसर डॉ. सौम्या खरे को एचओडी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें कॉलेज से जुड़े एक मामले में गवर्निंग बोर्ड ने दोषी करार देते हुए यह कार्रवाई की है। दरअसल, कॉलेज प्रशासन ने तय विद्यार्थियों को पिछले साल २६ से ३१ दिसंबर तक शैक्षणिक भ्रमण के लिए मैसूर भेजा था। इस टूर की कर्ताधर्ता बायोटेक विभाग की एचओडी सौम्या खरे को बनाया गया था। कॉलेज ने यह कहकर शैक्षणिक भ्रमण की मंजूरी दी थी कि बच्चों के साथ वह स्वयं जाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। महिला प्राध्यापक ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर अपनी जगह कॉलेज के संविदा शिक्षकों को भेज दिया। मामला सामने आने पर कॉलेज ने उक्त प्राध्यापक को नोटिस जारी किया था। इस पर हाल ही में कॉलेज की बोर्ड ऑफ गवर्निंग ने फैसला सुनाते हुए कार्रवाई की है।
जारी किया था कारण बताओ नोटिस
महिला प्राध्यापक की इस गलती के लिए कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कॉलेज ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसमें गवर्निंग बॉडी ने उन्हें दोषी पाया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उन्हें अगले आदेश तक के लिए एचओडी के पद से हटाया गया है। वह दुर्ग विवि की कमेटियों में भी हैं, इसलिए इसकी जानकारी विवि को भी दी गई है।
अगले पेज में भी पढ़ें खबर
Updated on:
23 Feb 2018, 1:13 PM IST
Published on:
23 Feb 2018, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.