19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन मनाकर दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, इस बात पर शिवनाथ नदी से लगाई छलांग….जांच में जुटी पुलिस

Youth jumped into Shivnath river of Bhilai: क युवक ने आधी रात को शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। उसके दोस्तों ने उसे देखा और जब तक उसके पास पहुंचते, वह नदी में समा गया।

2 min read
Google source verification
Youth jumps into Bhilai's Shivnath river

भिलाई के शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग

Youth jumped into Shivnath river: भिलाई। एक युवक ने आधी रात को शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। उसके दोस्तों ने उसे देखा और जब तक उसके पास पहुंचते, वह नदी में समा गया। दोस्तों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसडीआरएफ को बुलाया गया। गुरुवार (Crime News) सुबह से रेस्क्यू चल रहा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला।

अंजोरा चौकी प्रभारी राजन ध्रुव ने बताया कि घटना बुधवार की रात करीब 12.30 बजे की है। पूछताछ में पता चला है कि उमाकांत साहू के दोस्त कुणाल रंगारी का एक दिन पहले जन्मदिन था। दूसरे दिन उसने दोस्तों को हमारा ढाबा राजनांदगांव में पार्टी दिया।

यह भी पढ़े: पिता बना हैवान ! नशे की हालत में 3 वर्षीय बेटे का रेता गला, फिर खुद को किया घायल....मचा हड़कंप

Young man jumped into Shivnath river: बुधवार को रात 8.30 बजे उसके पार्टी में अदित्य साहू, गोपाल दाउ, साकेत देवांगन, मुस्कान और एक अन्य लड़की पहुंचे। इधर बोरसी से अपनी नई बुलेट से उमांकात साहू भी पहुंचा। जहां सभी ने पर्टी किया। आदित्य साहू और गोपाल दाउ रात को 11 बजे हमारा ढाबा से निकल लिए। पुलिस ने बताया कि हमरा ढाबा में दो युवकों के जाने के बाद उमाकांत साहू, साकेत देवांगन, कुणाल रंगारी और दो लड़कियां रूक गए थे। जानकारी मिली है कि इनके बीच में विवाद हुआ। उमाकांत साहू ने अपनी बुलेट निकाली और ढाबा से दोस्तों को छोड़कर अकेले निकल गया। दोस्त भी उसके पीछे ही निकले। आशंका है कि लड़की और लड़कों में विवाद हुआ होगा।

यह भी पढ़े: Janjgir Champa: नहर में नहाने गए नाबालिग छात्र का दूसरे दिन मिला शव, डूबने से हुई दर्दनाक मौत...छाया मातम

मोबाइल, पर्स बाइक पर रखा और लगा दी छलांग

Young man jumped into Shivnath river: पुलिस ने बताया कि करीब 12.30 बजे उमांकात साहू बुलेट से शिवनाथ नदी पहुंचा। पुराने ब्रिज तक बुलेट लेकर गया। वहीं पर बुलेट को खड़ी किया। कलाई घड़ी, मोबाइल, पर्स को बुलेट पर रख दिया और जूता उतारा। इसके बाद ब्रिज पर जाकर नदी में छलांग लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि उमाकांत के जिद के कारण उसके पिता ने उसे तीन महीने पहले ही बुलेट खरीद कर दिया था। उसके रोजगार के लिए दो वाहन (Bhilai News) खरीदकर दिया। जिसे किराए पर चलवाता है। उनके पिता का कहना है कि उमाकांत ऐसा नहीं कर सकता।

यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह बिलासपुर से गिरफ्तार, आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का लगा आरोप