
दूसरी डोज के लिए मिली 8530 कोविशिल्ड
भीलवाड़ा।
जिले को बुधवार रात 8530 कोविशील्ड की डोज मिली है। यह दूसरी डोज के रूप में गुरुवार को दी जाएगी। भीलवाड़ा शहर में मात्र राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भी कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी। हालांकि दूसरी डोज लगाने के लिए लगभग एक लाख लोग कतार में है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में भी कुछ केंद्रों पर डोज दी जाएगी।
----
जरूरतमंदों को राशन बांटा
भीलवाड़ा . जायंट्स गु्रप ऑफ टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा ने पांसल में ८ जरूरतमंदों परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करायी गई। अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि सचिव निशा सोनी ने सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया।
जन सहास संस्था ने कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंद परिवारों को 20 किट राशन वितरित किए। १0 परिवारों को थाना सेंटर और सखी सेंटर पर 10 राशन किट वितरित की गई। समन्वयक विनीता वैष्णव, बबलू खटीक, सत्यनारायण प्रजापति, कैलाश खोईवाल आदि उपस्थित थे। कोरोना संक्रमण काल में कुछ परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Published on:
07 Jul 2021 07:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
