14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट दर्द के बाद फायरिंग का एक आरोपी अस्पताल में भर्ती, चार अन्य आरोपी रिमांड पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
accused admited in hospital

accused admited in hospital

भीलवाडा।

शाम की सब्जी मंडी में दो गुटों के बीच फायरिंग के मामले में गिरफ्तार पूर्व पार्षद गोविन्द गुर्जर समेत चार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को फिर रिमांड पर लिया। एक अन्य पक्ष के आरोपी नीरज गुर्जर को शुक्रवार सुबह पेट दर्द की शिकायत पर महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) राजेश मीना ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व पार्षद व उसके तीन अन्य सहयोगी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपितों से प्रकरण में पूछताछ की जा रही है। इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी नीरज ने सुबह पेट दर्द की शिकायत की। उसे बाद में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि पथरी के कारण पेट दर्द संभव है।

यह था मामला

गत रविवार सुबह करीब 11.15 बजे शाम की सब्जी मंडी में दो पक्षों में फायरिंग की घटना हुई थी। इसे लेकर विधायक के भाई नीरज ने पूर्व पार्षद गोविंद गुर्जर समेत पांच जनों के खिलाफ फायरिंग का मामला दर्ज कराया। दूसरे पक्ष गोविंद गुर्जर के भाई दिलीप गुर्जर ने नीरज समेत तीन जनों के खिलाफ कार को रोककर फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया था। गोली लगने से एक रिक्शा चालक भैरू लुहार घायल हो गया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के सात जनों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी बाबू गुर्जर पुलिस के हाथ नहीं लगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग