
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में भीमगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक मकान से 40 लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस के अनुसार, तेजाजी चौक क्षेत्र में रहने वाली मैमुना बानो 75 बुधवार दोपहर घर में अकेली थी।
इस दौरान चार नकाबपोश बदमाश उसके मकान में घुस आये। इन बदमाशों ने मैमुना बानो का मुंह दबा दिया, ताकि वह शोर न मचाये। इसके बाद बदमाशों ने आलमारी खोलकर सार-संभाल की। बताया गया है कि ये लुटेरे आलमारी में रखे 40 लाख रुपए नकद, 6 किलो चांदी और 20 से 25 तोला सोना लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी लेते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई।
वहीं भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र के बनास नदी पुलिया के पास तीन दिन पूर्व राजू सुवालका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला समेत तीन जनों को अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस मामले का सोमवार रात खुलासा किया था। आरोपियों से हत्या के काम में ली लाठी और मोबाइल बरामद करना है। पुलिस के अनुसार काली देवी मीणा, सुनील व लोकेश को गिरफ्तार किया था।
Published on:
04 Oct 2023 04:08 pm
