जयपुर। सावन के पहले सोमवार को राजस्थान में मेघ मेहरबान रहे। मानसून अपने पूरे जोर से प्रदेश के कई जिलों में बरस रहा है। जयपुर, पाली, भीलवाड़ा, कोटा में तो तेज बरसात के चलते सड़कें दरिया बन गई है। वहीं, मकानों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया है। इधर, पाली जिला कलक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने आज सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।