11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara Triple Murder: शादी ना होने के चक्कर में बना हत्यारा, आरोपी बोला- दोस्तों ने धोखा दिया, इसलिए मारा

Bhilwara Triple Murder: दोनों दोस्तों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक नायर ने चौकीदार की हत्या की तीसरी घटना को अंजाम देने तक देर रात दो बजे तक जमकर शराब पी।

2 min read
Google source verification
Deepak-Nair

भीलवाड़ा. मौके पर मौजूद पुलिस और इनसेट में आरोपी दीपक नायर

Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा। दोनों दोस्तों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक नायर ने चौकीदार की हत्या की तीसरी घटना को अंजाम देने तक देर रात दो बजे तक जमकर शराब पी। करीब 14 घंटे आरोपी शहर की सड़कों, बार, शराब की दुकानों पर भटकता रहा। उसने अन्य साथियों को भी बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। शराब व किराणे समेत ढाबे पर मोबाइल के जरिए भुगतान किया। आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई।

चौकीदार की हत्या के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ जबकि घर पहुंचते ही पकड़ा गया। आरोपी दीपक ने बताया कि उसके सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई। कोई दोस्त उसकी शादी के लिए भी कोशिश नहीं कर रहा था। जबकि कुछ दोस्तों की शादी में उसने मदद भी करवाई। इसी बात को लेकर भी दोस्तों से खफा था। शादी नहीं होने से भी अवसाद में था। उसने बताया कि अयप्पा मंदिर का पुजारी अच्छा आदमी नहीं है, उसे सबक सीखाने के लिए ही मंगलवार देर रात मंदिर गया था। गलती से चौकीदार उसे उलझ गया और मारा गया।

पछतावे पर रो रहा, फिर कहता दोस्त नहीं धोखेबाज

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अपने किए के पछतावे पर रो पड़ता है। वह कहता है कि उसने अपने दोनों दोस्तों को क्यूं मारा। अब उसका कोई दोस्त नहीं रहा। पलभर में वह कहता है कि दोनों दोस्त धोखेबाज थे। तीनों की हत्या करके प्राइवेट पार्ट काटने को लेकर पुलिस ने कई तरह के सवाल किए। इस पर बात बदल रहा है। उसका कहना था कि वह सेक्स वर्कर यूज करता था। विदेशी वर्कर के भी संपर्क में रहा, लेकिन दोस्तों की तरफ से शादी को लेकर झांसा ही मिलने से वह गुस्से में था। उसने कई बार अपने दोस्तों व परिचितों पर भी हमला किया।

अकेले हवालात में रखा, अजमेर जेल भेजने पर विचार

आरोपी दीपक को सुभाषनगर थाने की हवालात में अकेले रखा गया है। ताकि दूसरे आरोपियों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। उस पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। इसके लिए अलग से संतरी हवालात के बाहर बैठाया गया है। एसपी धर्मेन्द्रसिंह, डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई व मनीष बडगुर्जर भी उससे पूछताछ कर चुके है। सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर व प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया भी उससे लगातार पूछताछ कर रहे है।

यह भी पढ़ें

पुलिस ने पूछा सड़ांध क्यों आ रही है… आरोपी बोला 2 और शव हैं अंदर, पुलिस अंदर पहुंची तो सन्न रह गई

मौज मस्ती पर बहाया पैसा, अंधविश्वास के शक में ली जान

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सनकी है। आरोपी ने बताया कि उसने मोनू व संदीप पर मौज मस्ती के लिए बहुत पैसा बहाया। इसके बावजूद भी वह दोनों उस पर जादू-टोना करना चाह रहे थे। इससे ना शादी हो रही थी ना की काम-धंधे में मन लग रहा था। इसी के चलते मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे दोनों को पार्टी करने के बहाने घर बुलाया।

यहां तीनों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद दोस्तों से झगड़ा किया और जादू-टोने करने का आरोप लगाया। सबसे पहले उसने मोनू के सिर पर हमला किया। उसके निढ़ाल होकर गिरने पर उसने संदीप से कहा, अब तेरा नंबर है। यह कहते हुए उसने संदीप पर भी हमला कर दिया। नशे की हालत में उसने दोनों के सिर पर गैस सिलेंडर से भी वार किए। दोपहर बारह बजे बाद घर को ताला लगाकर निकल गया।

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा में साइको किलर का खौफ, गार्ड और दो दोस्तों का काटा प्राईवेट पार्ट; अप्राकृतिक संबंधों का शक गहराया