दूरी तक दिखी लपटें, हाइवे पर अफरा-तफरी
बस से उठती लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। इससे हाइवे पर जाम लग गया। अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ यातायात रूक गया। इससे मार्ग में लम्बा जाम लग गया। सूचना पर कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी भी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाया तब तक बस और बाइक पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने बाइक सवार मृतक की पहचान थालेड़ा (कोटड़ी) निवासी सोनू राजपूत के रूप में की। पुलिस ने शव को कोटड़ी स्थिति मोर्चरी में पहुंचाया।