8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में महिला सरपंच के घर धुलंडी पर बवाल, पुलिस जीप पर पथराव

गढ़ी इलाके के डकारकुंडी गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर धुलंडी के दिन कुछ लोगों ने महिला सरपंच के घर पर हमला बोल दिया। इसमें सरपंच का ससुर गंभीर घायल हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2023, 1:11 PM IST

police jeep

बांसवाड़ा/परतापुर. गढ़ी इलाके के डकारकुंडी गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर धुलंडी के दिन कुछ लोगों ने महिला सरपंच के घर पर हमला बोल दिया। इसमें सरपंच का ससुर गंभीर घायल हुआ। पुलिस पहुंची तो बदमाशों से पथराव किया। इससे वाहन का शीशा चटक गया और गेट क्षतिग्रस्त हुआ।

पीड़ित परिवार के अलावा पुलिस की ओर से राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। रंजिश का कारण पुलिस ने पंचायतीराज चुनाव में आरोपी कमलेश की हार को बताया। पुलिस के अनुसार सात मार्च को डकारकुंडी सरपंच पति पंकज चरपोटा के घर पर बवाल की सूचना पर थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर के साथ हैड कांस्टेबल रणछोड़, कांस्टेबल मोहनलाल व विनोद व चालक कांस्टेबल महेंद्रसिंह पहुंचे। सरपंच का ससुर हक्सी चरपोटा लहूलुहान जमीन पर गिरा दिखा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज

पंकज ने बताया कि गांव के गणेश व साथियों ने हमला किया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी तो करीब आधा किमी दूर कमलेश पुत्र जीवा चरपोटा दिखा। उसने गाड़ी रुकवाते हुए हैड कांस्टेबल रणछोड़ को गिरेबान पकडकऱ खींच लिया। यह देख जाब्ता गाड़ी से उतरने लगा तो कमलेश ने आवाज लगाकर साथियों को बुलाया व पथराव कर दिया। इससे सरकारी जीप का आगे का शीशा टूट गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, कौन-कौनसे विभागों में होगी भर्ती?

कमलेश व कांतिलाल मास्टर ने हाथापाई की, जिससे गले व हाथ पर खरोचें आई। इस बीच, थानाधिकारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भाग गए। मामले में गणेश, कमलेश सहित आठ अन्य के खिलाफ राजकाज में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। वहीं पीडि़त परिवार ने भी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।