4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिटिया @ WORK बेटियां बोली- जरा देखें पापा कैस करते हैं काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bitiya in office in bhilwara

bitiya in office in bhilwara

भीलवाड़ा।

आज स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहीं बेटियों में से ही कुछ और मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, किरण बेदी, कल्पना चावला, सानिया मिर्जा या इंदिरा नूई निकलकर नई रोशनी बिखेरेंगी। इसी सद्भावना को ध्यान में रखकर पत्रिका समूह ने इस बार अन्तरराष्ट्रीय बिटिया दिवस पर अनूठी पहल करते हुए पूरा एक सप्ताह बेटियों के नाम किया है।


पापा के कार्यस्थल पहुंची बेटियां, देखी काम की शैली
होटल का संचालन कै से होता है, ये यहां पहुंच कर पापा से जाना। हमारे पापा ने ग्राहकों को यहां दी जाने वाली सुविधाआें के बारे में विस्तार से बताया। ग्राहक का कैसा ख्याल रखा जाता है और होटल का मैनजमेंट कैसे होता है, इसके बारे में पापा से हमने सीखा भी।
संस्कृति और शोना
ऑफिस : होटल लॉ अबोर्ड
बिटिया का नाम : संस्कृति व शोना कोठारी
पिता का नाम : मुकेश कोठारी (निदेशक)

कपड़ा कैसे बनता है, सीखा
पापा से कपड़ा बनने का प्रोसेस सीखा। कपड़े की वैरायटी के बारे मेें भी जाना, बहुत अच्छा लगा।

अनुभूति जैन

ऑफिस:सनशाइन सिंथेटिक्स
बिटिया का नाम : अनुभूति
पिता का नाम : सुनील जैन (वस्त्र व्यवसायी)

इतने सारे टीवी एक साथ देखे

इतने सारे टीवी देखे। पापा घर से बाहर जाकर ये काम करते है। इन्हें बेचते है ये देखा तो अच्छा लगा।

नव्या
ऑफिस : शुभम इलेक्टोनिक्स
बिटिया का नाम : नव्या
पिता का नाम : गोविन्द खटोड़ (संचालक)

बेटियों को सिखाने की पहल अच्छी
पापा से एकाउंटस व फाइनेंस के बारे में जाना। बिटियाओं को सिखाने की यह पहल सराहनीय है।

सानिया

ऑफिस : एलटूसी-एनपीए
बिटिया का नाम : सानिया
पिता का नाम : सीए सुनीत नैनावटी (मैनेजिंग डायरेक्टर)


धन्यवाद पत्रिका, जो सीखने में मदद की
पापा से जाना फोन कैसे रिपेयर होते हैं और कैसे बेचे जाते हैं। पत्रिका का धन्यवाद , जो सीखने में मदद की।

अवनि

ऑफिस : मातेश्वरी मोबाइल शॉप अमरगढ़
बिटिया का नाम : अवनि
पिता का नाम : सुरेश कुमार खींची (संचालक)

पापा के काम का तरीका देखा

पापा शिक्षा विभाग में संस्थापन का कार्य किस प्रकार करते है ये कार्यालय में पहुंच कर देखा, अच्छा लगा।

लविष्का

ऑफिस : डीइओ प्रारंभिक
बिटिया का नाम : लविष्का
पिता का नाम : द्वारिका प्रसाद जोशी (वरिष्ठ लिपिक)

स्टाफ को मैनेज कैसे करें, सीखा

मम्मी से स्टाफ व उपभोक्ताओं को मैनेज करना सीखा। एजेंसी पर आकर बहुत कुछ सीखने को मिला।

आस्था सेन

ऑफिस : आस्था भारत गैस , फूलिया कलां
बिटिया का नाम : आस्था सेन
माता का नाम : संतोष सेन (संचालक)

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग