15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest BJP News: भाजपा का गढ़ ढहाने में विफल रहे कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी

Latest BJP News : भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने 3,54,606 मत से जीत हासिल की
less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics: ED के समन पर दोनों पार्टियों में राजनीति तेज, कांग्रेस-भाजपा एक दूसरे पर साध रहे निशाना, जानें क्या कहा?

Latest BJP News: भीलवाड़ा के तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले ईटीपीबी व डाक मतपत्रों की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे इवीएम की काउंटिंग शुरू हुई। कुल 142 टेबल पर वोट गिने गए। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक पवन कुमार व मौचुमी बरूआ, जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता, एसपी राजन दुष्यंत मौजूद थे।

भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना ली। भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने 3,54,606 मत से जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी भाजपा का गढ़ ढहाने में विफल रही। भीलवाड़ा में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले। यहां भाजपा 3,54,606 मत से जीती है।

जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए भाजपा व कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर बढ़ता गया। कांग्रेस एक बार भी बढ़त नहीं ले पाई। आधी काउंटिंग तक अंतर इतना बढ़ गया कि भाजपा की जीत तय हो गई। कुल 13,05,144 वोट गिने गए। संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा में 21,49, 357 वोटर थे। 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार भाजपा ने सभी आठ विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई।

सुबह 6 बजे पहुंचे मतगणनाकर्मी

मतगणना कर्मियों व एजेंटों के मत गणना स्थल पहुंचने का सिलसिला सुबह 6 बजे शुरू हो गया था। कर्मचारियों को सुबह ही बताया गया कि उनकी ड्यूटी कहां है। मतगणना केन्द्र के सभी गेटों पर लबी कतारें लग गई थी। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया।

यह भी पढ़ें : World Environment Day 2024 : राजस्थान के युवा की पहल…2018 में पौधारोपण शुरू किया, आज घर में नर्सरी बनाकर वितरित कर रहे नि:शुल्क पौधे

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग