जानकारी के अनुसार बोरडा गांव के जंगल में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह खेजड़ी के पेड़ से लटका एक युवक का शव देखकर पुर थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान राजसमंद जिले के जूणदा गांव के छोटू लाल शर्मा (35) के रूप में की। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि छोटूलाल, जब छठी कक्षा में पढ़ता था, तभी से अपने मामा भैंरूलाल के पास बोरड़ा में रह रहा था।