15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं मकान में लगी आग, कहीं दिनदहाड़े लाखों की चोरी

पढि़ए क्राइम की कई खबरें एक साथ

2 min read
Google source verification
all crime news shahdol, read full story

कहीं मकान में लगी आग, कहीं दिनदहाड़े लाखों की चोरी

शहडोल- जिले के रसमोहिनी गांव में एक मकान में आग लग गई। मकान शंकर दत्त तिवारी का बताया जा रहा है। मकान में आग सुबह करीब 9 बजे लगी, मकान में आग इतनी तेजी से फैली, कि पूरे मकान को ही अपने आगोश में ले लिया, पूरा मकान जलकर खाक हो गया। मकान के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। ये पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।

---------------------

दिनदहाड़े शहर में चोरी, पुलिस गस्त की खुल गई पोल

शहडोल- खबर कोतवाली थानाअंतर्गत निगम कॉलोनी की है, जहां दिनदहाड़े शहर में चोरी हो गई, और पुलिस कुछ नहीं कर पाई, चोरी की वारदात स्टाफ नर्स के यहां हुई है, जहां लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरों ने पार कर दिया। आलम ये रहा कि 24 घंटे के बाद भी घर से क्या-क्या चोरी हुआ, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, एक बार फिर से दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस गस्ती की भी पोल खोल कर रख दी है। चोरी की इस वारदात से शहर में रहने वाले लोग दहशत में हैं।
-------------------------


पलक झपकते शोरूम से पार करते थे कपड़ा


शहडोल. शहर के अलग अलग शो रूम में काम करने के बहाने कीमती कपड़े पार करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अलग अलग जगह काम करते थे और पलक झपकते ही सामान पार कर देते थे। सोमवार को मामले का खुलासा डीएसपी हेड क्वार्टर हेमंत शर्मा और प्रभारी विकास सिंह ने किया। पुलिस ने बताया कि सिमरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरदार स्टोर्स और कनन स्टाइ्रल कपड़ा दुकान में सेल्समैन अमन यादव और शहरुख खान 20 जनवरी 2018 से 12 मई 2018 के बीच काम किया था।

इस दौरान आरोपियों ने दुकान से कीमती कपड़ा, घड़ी और जूते काफी मात्रा में पार कर दिए थे। इसी तरह मनीष आसुदानी ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 हजार रुपए का दीपक और प्रदीप (परिवर्तित नाम) ने दुकान से सामान चोरी किया था। पुलिस आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम बनाई। जिसके बाद अमन यादव निवासी पिपरिया और शहरूख उसमानी को गिरफ्तार किया।

जहां पर आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामन जब्त किया है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। फरार आरोपी प्रदीप की पतासाजी की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सुराग जुटा रही है।