
Bull hit behind, killed falling aged in bhilwara
आसींद।
बदनोर थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव में शनिवार रात एक सांड ने खेत से लौट रहे वृद्ध को पीछे से मार दिया। जिससे वह उछल कर गिर गया। जिससे उसका पेट फट गया। उसे घायल अवस्था में आसींद चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जगपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आवारा सांड ने शनिवार रात खेत से घर लौट रहे देवी लाल 70 पुत्र हजारीलाल गुर्जर को पीछे से मार दिया। जिससे वह उछल कर दूर जाकर गिरा। गिरने से देवीलाल का पेट फट गया। उसे आसीन्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। लाने के कुछ समय बाद ही देवीलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
घर में मचा कोहराम
देवीलाल की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। चिकित्सालय में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह शाम को अच्छा भला खेत पर गया था। लौटते समय सांड के मारने से हादसा हो गया।
भीलवाड़ा में हुई थी सांड के मारने से एक युवक की मौत
गौरतलब है कि गत दिनों भीलवाड़ा में भी विशाल मेगा मार्ट के पास सांड के मारने से एक युवक की मौत हो गई तथा कई जने घायल हो गए। सड़क पर घूमते मवेशी लोगों के लिए दुर्घटना का सबसे बने हुए है। आए दिन इनसे दुर्घटनाएं हो रही है। ये मवेशी लोगों के हाथों से सामान तक छीनकर ले जाते हैं।
Published on:
10 Jun 2018 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
