2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या का मामला: थानेदार ससुर व सास पर भी मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

क्षेत्र के पालड़ी गांव में पूजा हत्याकाण्ड के मामले में शनिवार को पीहर पक्ष ने आसींद स्थित अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 7:59 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Cases of murder of wife in Paldi in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

क्षेत्र के पालड़ी गांव में पूजा हत्याकाण्ड के मामले में शनिवार को पीहर पक्ष ने आसींद स्थित अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया

आसींद।

क्षेत्र के पालड़ी गांव में पूजा हत्याकाण्ड के मामले में शनिवार को पीहर पक्ष ने आसींद स्थित अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। मृतका के थानेदार ससुर पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाते हुए पीहर पक्ष ने लोगों ने सास-ससुर को भी गिरफ्तार करने मांग की। तीन घण्टे चली वार्ता के बाद समझाइश पर पीहर पक्ष शव ले गया। उधर, आसींद थाना पुलिस ने आरोपित पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के बाबा धाम क्षेत्र में रहने वाले सुखराम मेघवंशी ने बडी सााा सस के घर गई उसकी पत्नी पूजा की शुक्रवार को लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। शव को आसींद स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। बनेड़ा क्षेत्र के जगपुरा से मृतका के पिता लक्ष्मण व बड़ी संख्या में परिजन आसींद स्थित मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। पीहर पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन मृतका के ससुर राजूराम और सास की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि पूजा का विवाह एक वर्ष राजियावास (ब्यावर) हाल भीलवाड़ा निवासी सुखराज मेघवंशी के साथ हुआ। शादी के बाद पूजा ससुराल आने-जाने लगी। गत 23 अप्रेल को पूजा जगपुरा से भीलवाड़ा स्थित ससुराल गई। उसी दिन पूजा और उसके ससुर राजूराम व सास के बीच कहासुनी हो गई। इस पर पूजा पालड़ी में बड़ी बहन के घर चली गई। ससुर राजूराम ने पूजा को धमकाया भी।

हंगामे को देखते हुए पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल में धरना दे दिया। गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। करीब चार घण्टे चली समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के बाद पीहर पक्ष जगपुरा शव ले गया। वहां उसका अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने आरोपित पति सुखराम मेघवंशी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो, बड़ी बहन के घर गई पूजा को लेने पति सुखराम गुरुवार को वहां गया था। वहां उसने कहासुनी हो जाने पर शुक्रवार को लाठियों से पीट-पीट कर पूजा की हत्या कर दी थी। उसके बाद आसींद थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़