6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों ने की संभवनाथ भगवान की पूजा

जैन संस्कार पाठशाला के विद्यार्थियों ने की पूजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 12 Nov 2019, 7:50 PM IST

Children worshiped Sambhavnath God in bhilwara

Children worshiped Sambhavnath God in bhilwara

भीलवाड़ा।
RK Colony Jain Sanskar Pathshala आरके कॉलोनी के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट संचालित जैन संस्कार पाठशाला के विद्यार्थियों ने मंगलवार को तीसरे तीर्थंकर संभवनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर सामूहिक पूजन किया। पण्डित अनुज शास्त्री, पूनम कोठारी, जम्बू पाटनी के निर्देशन में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने पूजा में हिस्सा लिया।

RK Colony Jain Sanskar Pathshala ट्रस्ट उपाध्यक्ष महेन्द्र सेठी ने बताया ट्रस्ट जैन धर्म की शिक्षा एवं संस्कार के लिए पाठशाला संचालित ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। बिजौलियां में मुनि सुधासागर के सानिध्य में अधिवेशन में आरके कॉलोनी पाठशाला के बच्चों सहित देश में संचालित दो सौ अधिक जैन पाठशालाओं के 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वेणी सिद्ध सेवा की चोरडिय़ा अध्यक्ष
भीलवाड़ा . वेणी सिद्ध सेवा संस्थान की बैठक शांति भवन में साध्वी विमल कंवर व मुक्ति प्रभा के सान्निध्य में हुई। कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें शोभाग सिंह, बसंती लाल चोरडिया, बलवंत सिंह सुराणा संरक्षक व भंवर लाल चोरडिया अध्यक्ष, लक्ष्मणसिंह बाबेल, मानसिंह भंडारी, अमर सिंह डूंगरवाल व सुभाष बाबेल उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल चौधरी मंत्री, राजकुमार कांकरिया कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह पगारिया सह मंत्री, ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी संगठन मंत्री चुने गए।