4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भभूत समझकर अनाज में रखने की दवा खाई, मां-बेटी की हालत बिगड़ी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Daughter and mother eat toxic in bhilwara

Daughter and mother eat toxic in bhilwara

गुलाबपुरा।

भभूत समझकर अनाज में रखने की दवा खाने से शुक्रवार देर शाम मां-बेटी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रैफर किया गया।

पुलिस के अनुसार कुबेर कॉलोनी निवासी मंजू (35)पत्नी महावीर साहू व पुत्री पूजा (17) ने घर में रखी अनाज में रखने की दवा को भभूत समझकर खा ली। जिससे थोड़ी देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा की घर में बिगड़ी हालत, रास्ते में तोड़ा दम

भीलवाड़ा. अम्बेडकर कॉलोनी में गुरुवार देर रात कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शक्करगढ़ का बाकरा निवासी रीना लौहार (19) अम्बेडकर कॉलोनी में भाई लक्ष्मण व भाभी के साथ रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी, देर रात उसकी घर में हालत बिगडऩे पर परिजन उसे निकट ही निजी चिकित्सालय ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।

परिजन शव लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मृत्यु हालात संदिग्ध मानते हुए शव चीरघर में रखवाया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण विषाक्त सेवन माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत में संदिग्ध हालात में मिला शव

हमीरगढ़. थाना क्षेत्र के खैराबाद में बनास नदी किनारे स्थित एक खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार खैराबाद निवासी लादू(६५) पुत्र रतना भील का शव संदिग्ध हालात में खेत पर मिला। वृद्ध नशे का आदि था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग