4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार हो रही है इस गाँव के मंदिरो में चोरी, एक महीनें में पांचवी बार चोरों ने बनाया निशाना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bhilwara news

बार-बार हो रही है इस गाँव के मंदिरो में चोरी, एक महीनें में पांचवी बार चोरों ने बनाया निशाना

बागोर/भीलवाड़ा. भीलवाड़ा से राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर बसे गुरलां गांव में पिछले डेढ़ माह में चार मंदिरों में पांचवी बार चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमे चोर कलका माता मंदिर में स्थापित दान पेटिका को भी उठाकर ले गए और नकदी निकाल पहाड़ियों में दानपात्र को फेंक गए। मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरलां के माली मोहल्ले में मंगरे पर स्थित कालका माता मंदिर के दानपात्र को चोर गुरुवार की रात तोड़कर उसमें से नकदी निकाल ले गए। जिसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों को घूमने जाने पर हुई। गुरलां के कालका माता मंदिर से फिर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मन्दिर में दानपात्र का ताला नहीं खुला तो चोर दानपात्र को ही उठा कर लें गए। जंगल मे ले जाकर नकदी निकाल उसे पहाड़ियों पर ही फेक कर फरार हो गए ।जिसकी जानकारी सुबह गोपी लाल माली, बंशी लाल माली रोज की तरह सुबह घूमने जाने पर हुई।

ग्रामीणों ने कारोही पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना दी। सुचना के बाद ही पुलिस ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और ग्रामीणों की रिपोर्ट पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिछले डेढ़ माह में चार मंदिरों में ये चोरी की पांचवी वारदात होने से ग्रामीणों में रोष है।

Read more : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सम्पादकीय लिखा

Read more : राजस्थान में यहां हुई मूसलाधार, जयपुर में छितराई बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश के दिए संकेत

Read more : 8 वर्ष तक SPG सुरक्षा में रहे राजस्थान के सीताराम ने वाजपेयी काे लेकर बतार्इ खास बातें, नहीं जानते हाेंगे आप भी

Read more : शहरों की लिवेबिलेटी इंडेक्स यानी सुगम जीवन इंडेक्स भी जारी

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग