3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान के इस स्टेशन का 16 करोड़ की लागत से जल्द होगा कायापलट, मिलेगी ये नई सुविधाएं; जानें

Bhilwara Railway Station : अमृत स्टेशन योजना में लगभग 16 करोड़ में भीलवाड़ा स्टेशन का स्वरूप बदलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 22 Aug 2024, 11:35 AM IST

भीलवाड़ा. अमृत स्टेशन योजना में लगभग 16 करोड़ में भीलवाड़ा स्टेशन का स्वरूप बदलेगा। सांसद दामोदर अग्रवाल ने रेल मंत्री को स्टेशन की कार्ययोजना से अवगत कराया। इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में स्टेशन बिल्डिंग के फाउंडेशन व ओवरहेड वाटर टैंक का कार्य जारी है।

सेकंड एंट्री बिल्डिंग का काम पूरा कर रिजर्वेशन व बुकिंग ऑफिस शुरू कर दिया गया। सर्कुलेटिंग एरिया डवलप किया जा रहा है। पार्सल बिल्डिंग और पांच रिटायरिंग रूम में फिनिशिंग जारी है। शौचालय में फर्श व टाइलिंग किया जा रहा है। मैन स्टेशन बिल्डिंग के सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप करने का कार्य भी जारी है।

ये सुविधाएं होगी मुहैया

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। जैसे- पार्सल कार्यालय के साथ मुख्य भवन का विस्तार, द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और अलग प्रवेश व निकास द्वार, ऑटो, दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, यात्रियों के उतरने और चढ़ने के लिए पोर्च, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय युक्त प्रतीक्षा कक्ष, वीआईपी रूम एवं रिटायरिंग रूम, स्टेशन भवन के आंतरिक व अग्रभाग का सुधार, नए प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगों के लिए सुविधाओं के साथ नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ, बेहतर साइनेज का प्रावधान, लिट तथा 12 मीटर चौड़ा फुटब्रिज जैसी सुविधाओं का विकास भी होगा।

यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप, आज ED दफ्तर के बाहर करेगी धरना-प्रदर्शन

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़