राहुल के अलावा पकड़े गए बाल अपचारी और चार अन्य साथी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ कोटा में धमका कर पैसा वसूली सरीखे कई मुकदमे हैं। परिजन भी इनसे परेशान हंै। डीएसपी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला पारोली थाने में दर्ज किया। इसकी जांच जहाजपुर थानाप्रभारी हरीश सांखला कर रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार रंगपुर रोड, बढ़ाना थाना (कोटा) का सुनीलसिंह राजपूत, हुसैन नगर (कोटा) का सरूराज खान पठान, भूरेबाबा की दरगाह के पास (कोटा) का संतोष सेन तथा दोस्तपुरा (कोटा) का रोहित सोलंकी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लियाा। फायरिंग कर लालाराम गुर्जर की हत्या का मामला शक्करगढ़ थाने में दर्ज है। इसमें हिस्ट्रीशीटर राहुल और बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। बाल अपचारी को बुधवार को बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया। राहुल को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इनके एक साथी की तलाश है। सीआई हरीश ने बताया कि आरोपी संतोष, सुनील और रोहित के खिलाफ कोटा में मारपीट और अवैध शराब रखने का मामला दर्ज है।