3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनसान रास्ते पर पहले से बाइक लेकर खड़े दो जनों ने इस महिला को रोका, फिर जो हुआ सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी

क्षेत्र में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। लुटेरों ने एक बार फिर गुरुवार दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 9:52 PM IST

Jewelry taken away robbers in bhilwara

Jewelry taken away robbers in bhilwara

बागोर।

क्षेत्र में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। लुटेरों ने एक बार फिर गुरुवार दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घर से खेत जा रही वृद्धा को रास्ते में रोककर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे चार तोले की रामनामी और मांदलिया छीनकर ले गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट बागोर थाने में दी गई।

READ: शुरुआत में लोगों ने उड़ाई मजाक अब देशभर के लोग इस गांव से ले रहे हैं सीख, शौचालय को को दिया ये नाम

पुलिस के अनुसार बागोर निवासी घीसी देवी माली (60) ब्राह्मणी माताजी स्थित खेत से चारे का भारा लेकर खाण्डी बावड़ी रोड़ के रास्ते से दूसरे खेत पर जा रही थी। इस दौरान प्रेमदेवी विद्यालय के निकट खाण्डी बावड़ी रोड पर ही पहले से बाइक लेकर दो जनें खड़े थे। उन्होंने घीसी को आगे जाकर रोक लिया। एक लुटेरे ने उसका मुंह दबा दिया। वृद्धा संघर्ष करती इससे पहले एक ने चाकू निकाल लिया। चाकू से रामनामी और मांदलिया काटकर गांव की तरफ फरार हो गए। सुनसान था इलाका, मौके का उठाया फायदा जिस जगह वारदात हुई वह सुनसान इलाका था। लुटेरों ने घटनास्थल को महफूज समझा। घीसी ने शोर भी मचाया, लेकिन वहां कोई मदद के लिए नहीं दौड़ पाया।

READ: हाईटेंशन लाइन का तार टूट एलटी पर गिरा, घरों में धमाकों के बाद आग से दहशत में लोग, दो सौ से ज्‍यादा घरों में उपकरण फुंके, डिस्कॉम अधिकारियों को घेरा

बीच बचाव में घीसी के कलाई पर चाकू से चोट भी आई। इससे वह लहूलुहान हो गई। बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। कुछ देर से वहां से गुजर रहे लोगों ने घीसी को देखा। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर बागोर थानाधिकारी कानसिंह राठौड़ वहां पहुंचे। हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई गई। लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति हो गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़